Sunday, October 10, 2021

What Is Ramsar Sites In Hindi ? / रामसर स्थल क्या है ?

What Is Ramsar Sites In Hindi ? / रामसर स्थल क्या है ? -:
रामसर समझौता ( Ramsar Convention ) वेटलैंड्स के संरक्षण और प्रबंधन के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संधि है। ईरान के शहर रामसर में 2 फरवरी 1971 को इस अंतर्राष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किए गए। इसलिए इसे रामसर अभिसमय / रामसर समझौता के नाम से जाना जाता है। यह समझौता 21 दिसंबर 1975 से प्रभाव में आया। प्रत्येक वर्ष 2 फरवरी को विश्व आर्द्रभूमि दिवस ( World Wetlands Day ) मनाया जाता है। विश्व आर्द्रभूमि दिवस पहली बार 1997 में मनाया गया था।

रामसर स्थलों की सूची का उद्देश्य आर्द्र भूमि के एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को विकसित करना है। जो वैश्विक जैव विविधता के संरक्षण और उनके पारिस्थितिक तंत्र घटकों व प्रक्रियाओं के रखरखाव एवं लाभों के माध्यम से मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं।

आर्द्रभूमि क्षेत्र पृथ्वी पर सबसे उत्पादक पारिस्थितिक तंत्रों में से एक है। यह मानव समाज के लिए कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करता है जैसे सिंचाई के लिए पानी, मत्स्य पालन, गैर-इमारती लकड़ी के उत्पाद, पानी की आपूर्ति और जैव विविधता रखरखाव आदि। आर्द्रभूमि क्षेत्र पानी को अवशोषित करके बाढ़ के प्रभाव को भी कम करता है। यह पानी के प्रवाह की गति को कम करता है।

आर्द्र भूमि क्षेत्र (Wetland) एक ऐसा क्षेत्र होता है जहां जमीन पानी से ढकी होती है। तालाब, झील, नदी का डेल्टा, दलदली भूमि और समुद्र का किनारा आदि जगहों को आर्द्र भूमि क्षेत्र कहते है।


 
रामसर सम्मेलन के अनुसार आर्द्र भूमि क्षेत्र / वेटलैंड्स हैं –: “दलदल,पंकभूमि, पीट भूमि या पानी के क्षेत्र, चाहे प्राकृतिक या कृत्रिम, स्थायी या अस्थायी, पानी के साथ चाहे स्थैतिक हो या बहता हो, ताजा, खारा या नमकीन हो, इसमें समुद्री पानी के क्षेत्र भी शामिल हैं, जिसमें कम ज्वार पर गहराई 6 मीटर से अधिक नहीं हो।”

भारत में वेटलैंड्स को स्थलाकृतिक भिन्नता के आधार पर निम्नलिखित 4 वर्गों में वर्गीकृत किया गया है।

हिमालयी आर्द्रभूमि
गंगा के मैदान में आर्द्रभूमि
रेगिस्तान में आर्द्रभूमि
तटीय आर्द्रभूमि
भारत में आर्द्रभूमि के संरक्षण और प्रबंधन के लिए वर्ष 2012-13 में राष्ट्रीय आर्द्रभूमि संरक्षण कार्यक्रम लागू किया गया था।

List of 46 Ramsar Sites in India in Hindi 2021, भारत में रामसर स्थल की सूची 2021 -:
क्र. भारत में रामसर स्थल की सूची राज्य/केंद्रशासित प्रदेश वर्ष
1. चिल्का झील ओडिशा 1981
2. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान 1981
3. लोकटक झील मणिपुर 1990
4. वुलर झील जम्मू-कश्मीर 1990
5. हरिके झील पंजाब 1990
6. सांभर झील राजस्थान 1990
7. कंजली झील पंजाब 2002
8. रोपड़ वेटलैंड पंजाब 2002
9. कोलेरु झील आंध्र प्रदेश 2002
10. दीपोर बील असम 2002
11. पोंग बांध झील हिमाचल प्रदेश 2002
12. त्सो मोरीरी झील लद्दाख 2002
13. अष्टमुडी झील केरल 2002
14. सस्थमकोट्टा झील केरल 2002
15. वेम्बनाड-कोल आर्द्रभूमि केरल 2002
16. भोज वेटलैंड मध्य प्रदेश 2002
17. भितरकनिका मैंग्रोव ओडिशा 2002
18. प्वाइंट कैलिमेरे वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य तमिलनाडु 2002
19. पूर्व कोलकाता आर्द्रभूमि पश्चिम बंगाल 2002
20. चंदेरटल वेटलैंड हिमाचल प्रदेश 2005
21. रेणुका वेटलैंड हिमाचल प्रदेश 2005
22. होकेरा वेटलैंड / होकेर्सर वेटलैंड जम्मू और कश्मीर 2005
23. सुरिंसर और मानसर झील जम्मू और कश्मीर 2005
24. रुद्रसागर झील त्रिपुरा 2005
25. ऊपरी गंगा नदी (ब्रजघाट से नरौरा खिंचाव) उत्तर प्रदेश 2005
26. नालसरोवर पक्षी अभयारण्य गुजरात 2012
27. सुंदरवन डेल्टा क्षेत्र पश्चिम बंगाल 2019
28. नंदुर मध्यमेश्वर महाराष्ट्र 2019
29. नवाबगंज पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
30. केशोपुर मिआनी कम्युनिटी रिजर्व पंजाब 2019
31. व्यास संरक्षण रिजर्व पंजाब 2019
32. नांगल वन्यजीव अभयारण्य पंजाब 2019
33. साण्डी पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
34. समसपुर पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
35. समन पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
36. पार्वती अरगा पक्षी अभयारण्य उत्तर प्रदेश 2019
37. सरसई नावर झील उत्तर प्रदेश 2019
38. आसन कंजर्वेशन रिजर्व उत्तराखंड 2020
39. काबर ताल बिहार 2020
40. लोनार झील महाराष्ट्र 2020
41. सुर सरोवर झील / कीथम झील उत्तर प्रदेश 2020
42. त्सो कर आर्द्रभूमि क्षेत्र लद्दाख 2020
43. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान हरियाणा 2021
44. भिड़ावास वन्यजीव अभ्यारण्य हरियाणा 2021
45. थोल झील वन्यजीव अभ्यारण्य गुजरात 2021
46. वाधवाना आर्द्रभूमि क्षेत्र गुजरात 2021
Question Answer related with Ramsar Sites In India List In Hindi -:
प्रश्न : वर्तमान में भारत में रामसर साइट कितनी है ?

उत्तर : वर्तमान में भारत में 46 रामसर साइट्स हैं।

प्रश्न : रामसर सम्मेलन कब हुआ था ?

उत्तर : रामसर सम्मेलन ईरान के शहर रामसर में 2 फरवरी 1971 को आयोजित किया गया था।

प्रश्न : विश्व आर्द्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर : 2 फरवरी

प्रश्न : भारत का सबसे बड़ा रामसर स्थल कौन सा है ?

उत्तर : पश्चिम बंगाल में स्थित सुंदरबन वेटलैंड भारत का सबसे बड़ा रामसर स्थल है। यह लगभग 4230 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

प्रश्न : भारत का सबसे छोटा रामसर स्थल कौन सा है ?

उत्तर : हिमाचल प्रदेश में स्थित रेणुका वेटलैंड क्षेत्र भारत का सबसे छोटा रामसर स्थल है। यह लगभग 0.2 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

प्रश्न : भारत में सबसे ज्यादा रामसर स्थल किस राज्य में स्थित हैं ?


 
उत्तर : भारत में सबसे ज्यादा 8 रामसर स्थल उत्तर प्रदेश राज्य में है।

प्रश्न : विश्व में कुल कितने रामसर स्थल हैं ?

उत्तर : विश्व में लगभग 2400 रामसर स्थल घोषित किए जा चुके हैं।

प्रश्न : भारत की पहली रामसर साइट कौन सी है ?

उत्तर : अक्टूबर 1981 में भारत के दो स्थलों को सबसे पहले रामसर स्थल घोषित किया गया था। – ओड़िशा में स्थित चिलिका झील और राजस्थान में स्थित केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान।

प्रश्न : विश्व का पहला रामसर स्थल किसे घोषित किया गया था ?

उत्तर : विश्व का पहला रामसर स्थल 1974 में ऑस्ट्रेलिया में स्थित कोबोर प्रायद्वीप को घोषित किया गया था।

Thank you for reading about List of 46 Ramsar Sites in India in Hindi 2021, list of Ramsar Sites in India upsc, What Is Ramsar Sites In Hindi, Ramsar Sites In India List In Hindi, भारत में रामसर स्थल की सूची 2021, रामसर साइट क्या है in Hindi ?, रामसर स्थल क्या है

Featured Post

प्रेरणादायक अनमोल वचन

जब आप कुछ गँवा बैठते है ,तो उससे प्राप्त शिक्षा को ना गवाएं बल्कि उसके द्वारा प्राप्त शिक्षा का भविष्य में इस्तेमाल करें | – दलाई लामा ज...